HomeSarkari YojanaPUC Certificate क्या होता है? PUC का फुल फॉर्म क्या है?

PUC Certificate क्या होता है? PUC का फुल फॉर्म क्या है?

PUC certificate kya hota hai :-  अगर आप एक वाहन चालक है और आपके पास अपना पर्सनल वाहन है तब आपको परिवहन विभाग के नियमों का पालन करना काफी आवश्यक है। जब आप ऐसी किसी भी गाड़ी का उपयोग करते हो जिसे पेट्रोल या डीजल के माध्यम से चलाया जाता है तब आपको PUC सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य होता है। अब वाहन नया हो या पुराना वह एक निश्चित मात्रा में प्रदूषण निकालता है और प्रकृति को प्रभावित करता है। ऐसे में आपको अपने वाहन का PUC सर्टिफिकेट बनवाना होता है और सरकार को एक निश्चित राशि का भुगतान समय-समय पर करना पड़ता है।

भारत सरकार द्वारा समय-समय पर आपके वाहन की जांच की जाती है और आपके वाहन  के अनुसार, आपको PUC सर्टिफिकेट बनवा कर दिया जाता है। आपको कानूनी तौर पर यह सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तब आपको अतिरिक्त शुल्क और भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। चलिए समझते हैं PUC सर्टिफिकेट क्या है? PUC सर्टिफिकेट कैसे बनता है? PUC सर्टिफिकेट का फुल फॉर्म क्या है।

PUC Certificate

PUC सर्टिफिकेट क्या होता है? (PUC certificate kya hota hai)

आज भारत सहित पूरी दुनिया में नागरिकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है और यह लगातार बढ़ती जा रही है। जब किसी देश में नागरिक की संख्या बढ़ती है तब उनके आपूर्ति के लिए सुविधाएं भी बढ़ने लगती है। हर व्यक्ति अपना खुद का एक वाहन जरूर खरीदता है। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में जिस तरह वाहनों की संख्या बढ़ती है उसी प्रकार प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। प्रदूषण काफी हद तक नुकसान पहुंचाता है और आपके द्वारा फैलाए गए प्रदूषण की भरपाई करने के लिए आपको सरकार को एक निश्चित राशि प्रदान करनी पड़ती है।

आज लगभग हर पेट्रोल पंप पर परिवहन विभाग के कर्मचारी आपके वाहनों की जांच करते हैं और आपके वाहन के अनुसार, आपको PUC सर्टिफिकेट बना कर देते हैं। आपको PUC सर्टिफिकेट बनवाना काफी आवश्यक होता है क्योंकि अगर आप कहीं पर यात्रा कर रहे हैं और यातायात पुलिस द्वारा आपको रोका जाता है तब आपको अपना PUC सर्टिफिकेट दिखाना काफी जरूरी होता है। अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं है तब आपको यातायात पुलिस को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

PUC सर्टिफिकेट की फुल फॉर्म क्या है? (PUC certificate full form in Hindi)

PUC का फुल फॉर्म ”पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल होता है” जिसे हम शॉर्ट में PUC कहते है। अब जैसा कि आप किसके नाम से ही समझ सकते हैं कि यह प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाण पत्र है। एक तरह से प्रदूषण को नियंत्रित करना आपकी जिम्मेदारी है और आप सरकार को इसके लिए एक निश्चित भुगतान करते है। अगर आप भी PUC सर्टिफिकेट बनवाने का विचार कर रहे हैं तब आप के लिए PUC सर्टिफिकेट का फुल फॉर्म जानना काफी जरूरी है।

PUC सर्टिफिकेट कहाँ बनता है? (PUC certificate kaha banta hai)

अगर आप सोच रहे हैं कि PUC सर्टिफिकेट कहां से बनवाना है? तब हम आपको बताना चाहेंगे कि अगर आप PUC सर्टिफिकेट बनवाने का विचार कर रहे हैं तब आपको ना तो किसी सरकारी परिवहन विभाग के कार्यालय में जाना है और ना ही आप किसी ऑनलाइन प्रक्रिया या इंटरनेट के जरिए अपना PUC सर्टिफिकेट बनवा सकते है। किसी कार्यालय के माध्यम से या फिर किसी ऑनलाइन माध्यम से दोनों ही प्रकार से आप अपना PUC सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाएंगे।

अगर आप अपना PUC सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तब अगली बार जब भी आप पेट्रोल या डीजल भरवाने जाए तब आपको पेट्रोल पंप कर्मचारी से सर्टिफिकेट से संबंधित सलाह ले सकते है। भारत के लगभग हर पेट्रोल पंप पर आपको PUC सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा प्रदान की जाती है। आप आसानी से पेट्रोल पंप पर मौजूद परिवहन विभाग के कर्मचारी से अपना PUC सर्टिफिकेट बन सकते है।

PUC सर्टिफिकेट बनाने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स (PUC certificate documents required in Hindi)

अगर आपने अपना PUC सर्टिफिकेट बनवाने का विचार कर लिया है तब आपको अपने नजदीकी पेट्रोल पंप जाकर जीवन विभाग के अधिकारी से मिलना होगा। इससे पहले आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर लेना जरूरी है क्योकि बिना दस्तावेंजों के आप PUC सर्टिफिकेट बनवा नहीं पायेंगे।

PUC सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपके पास सबसे पहले आपका परिचय पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना PUC सर्टिफिकेट है तब आप आसानी से अपना नया PUC सर्टिफिकेट बनवा सकते है। इसके अलावा आपके पास गाड़ी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है इनके बिना आप PUC सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

PUC सर्टिफिकेट कैसे बनता है? ( PUC certificate kaise banaye

वैसे तो अलग अलग राज्य में PUC सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है लेकिन सामान्य तौर पर आपको सबसे पहले अपने वाहन को अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर ले जाना है या ऐसे किसी पेट्रोल पंप पर ले जाना है जहां पर PUC सर्टिफिकेट बनाने का कार्य किया जा रहा है।

आपको सबसे पहले अपने वाहन को पेट्रोल पंप पर खड़े कर देना है और PUC सर्टिफिकेट बनाने वाले अधिकारी से सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी है। इसके बाद अधिकारी आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट की फोटो ले लेता है और आवश्यक दस्तावेजों को चेक कर लेता है। जिसके बाद अधिकारी द्वारा कुछ प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लेने के बाद वह आपको PUC सर्टिफिकेट प्रदान कर देता है। अब आपको केवल PUC सर्टिफिकेट के लिए निर्धारित राशि का भुगतान करना होता है।

PUC सर्टिफिकेट कितने में बनता है? (PUC certificate cost)

PUC सर्टिफिकेट बनवाने में कितना पैसा लगता है? यह सवाल थोड़ा मुश्किल है क्योंकि अलग-अलग राज्यों में इसके लिए अलग-अलग चार्जेस लिए जा सकते है। सामान्य तौर पर एक PUC सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको ₹50 से लेकर ₹200 तक चार्ज लग सकता है। इसके अलावा भुगतान इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप PUC सर्टिफिकेट कितने साल तक के लिए बनवा रहे है? आपको आपकी समयावधि के अनुसार चार्ज देना होता है।

PUC सर्टिफिकेट कितने समय के लिए मान्य होता है? (PUC certificate validity period in Hindi)

हमारे ख्याल से PUC सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कोई निश्चित समय अवधि नहीं है। आप चाहे तो 3 महीने से लेकर 2 वर्ष तक का PUC सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं फिर भी अगर आप अपने वाहन का PUC सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तब हम आपको यही राय देंगे कि आप सर्टिफिकेट अधिक से अधिक समय के लिए ही बनवाए जिससे आपको समस्या का सामना ना करना पड़े।

क्या नयी गाड़ी का भी PUC सर्टिफिकेट बनवाना होता है? (PUC certificate for new car in Hindi)

आपमें से काफी लोगों के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या नई गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है? दरअसल नई गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट बनवाना नहीं पड़ता है क्योंकि जब आप गाड़ी लेने के लिए शोरूम पर जाते हैं तब आपको वहां से बना बनाया PUC सर्टिफिकेट मिल जाता है। बस आपको अवधि खत्म होने के बाद इसे रिन्यू करवा लेना पड़ता है या नया सर्टिफिकेट ले लेना होता है। जब आप नई गाड़ी लेते हैं तब आपको 1 साल की समयावधि वाला PUC सर्टिफिकेट बनाकर दे दिया जाता है जिसके बाद आपको 1 साल तक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular