Asia Cup : एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं | जिसमे दोनों ग्रुप से जीतने वाली दो दो टीमों ने अर्थात टॉप 4 टीमों ने सुपर 4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है | इस एशिया कप में कुल 6 टीमों ने क्वालीफाई किया था जिसमे शमिल देश हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान | इन 6 देशों मे से दो टीम नेपाल और अफगानिस्तान सुपर 4 में अपना जगह नहीं बना पायी और इस सीरीज से बाहर हो गयी हैं |
वही आपको बता दें की इसमें क्वालीफाई करने वाली सुपर 4 टीम में से दो टीम ऐसी होगी जो एशिया कप 2023 का फाइनल खेलेगी | इस एशिया कप के सुपर 4 में भारतीय टीम ने भी क्वालीफाई कर लिया है और इसके साथ ही एशिया के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें अब कुल 3 मुकाबले खेलने होंगे |तो आइये अब हम यह जानते हैं की भारतीय टीम की वो सभी इनों मुकाबले कौन से हैं और किसके साथ हैं तथा यह मैच किस किस के बीच होना हैं |
यह भी पढ़े
- Sarso Tel Ki Kimat: ब्रेड पकौड़ा बनाना हुआ सस्ता, सरसों तेल के दाम चौपट, जानें 1 लीटर का रेट
- SWIFT J0230: वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में देखा एक नया तारा, मगर ब्लैक-होल के मुंह में समा रहा, आकार में है सूर्य के बराबर

इन टीमों से भिड़ेगी भारतीय टीम
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम सुपर 4 राउंड में कुल 3 मुकाबलों को खेलने वाली हैं | इन तीन मुक्बलाओं से यह अपना पहला मुकाबला रविवार के दिन 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी | वही भारतीय टीम बाकी बचे दो मुकाबलों को खेलने के लिए 12 और 15 तारिख को मैदान में उतरेगी | उनका दूसरा मुकाबला 12 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ हैं वही इनका तीसरा मैच 15 तारीख को बांग्लादेश के साथ खेला जाएगा।
भारतीय टीम के मुकाबले
- भारत बनाम पाकिस्तान – 10 सितंबर
- भारत बनाम श्रीलंका – 12 सितंबर
- भारत बनाम बांग्लादेश – 15 सितंबर
यह भी पढ़े
- G-20 से पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, देशभर में चर्चा
- Chandrayaan: अंतरिक्ष में महाशक्तियों को चुनौती देता यह नन्हा मुल्क, किए चौंकाने वाले काम, भारत को भी देता है मदद
सुपर 4 राउंड के बाकी मुकाबले
भारतीय टीम के अलावे बाकी के मुकाबले कौन कौन से हैं और किनके बीच कब कब खेला जाएगा, इन सब की जानकारी नीचे विस्तार से दी गयी हैं –
- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – 9 सितंबर
- भारत बनाम पाकिस्तान – 10 सितंबर
- भारत बनाम श्रीलंका – 12 सितंबर
- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 14 सितंबर
- भारत बनाम बांग्लादेश – 15 सितंबर
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!