HomeToday NewsMihailo Tolotos Story: दुनिया का इकलौता ऐसा आदमी जिसने अपनी जिंदगी में...

Mihailo Tolotos Story: दुनिया का इकलौता ऐसा आदमी जिसने अपनी जिंदगी में कभी लडकियां नहीं देखी

Mihailo Tolotos Story: कोई भी मनुष्य अपने जीवन में कभी भी ऐसा नहीं होगा जब उसे स्त्री की जरुरत न पड़ी हो चाहे वह माँ के रूप में, बहन के रूप में, बेटी के रूप में या पत्नी के रूप में | पर आपको जानकर यह हैरानी होगी की दुनिया का एकमात्र ऐसा इंसान जो आजीवन लड़कियों से अछुता रहा हैं | उसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी औरत को नहीं देखा | उसे यह नहीं पता की लड़कियां हकीकत में कैसी दिखती हैं | वह 82 साल की उम्र तक बिना लड़की को देखे हुए मर गया | यह कहानी उसी व्यक्ति की हैं |

यह भी पढ़े 

Mihailo Tolotos Story

ग्रीस के हालकिडिकी (Halkidiki, Greece) में, साल 1856 में एक व्यक्ति का जन्म हुआ | उसका नाम था मिहाइलो टोलोटॉस (Mihailo Tolotos) | जन्म के कुछ दिन बाद ही इनकी माँ की मौत हो गयी थी | डेली मेल और स्टोरीपिक वेबसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता के बारे में कोई जानकारी नही मिली हैं | माँ के जाने के बाद ग्रीस के पहाड़ माउंट एथॉस पर रहने वाले रूढ़िवादी भिक्षुओं (Orthodox Monks) ने गोद ले लिया और उसे भी पाल पोश कर भिक्षु बना दिया |

Table of Contents

बन गया भिक्षु

भिक्षु बनने के बाद उसे कई नियमों का पालन करना पड़ता था जिसमे से एक नियम यह भी था की , उनके मठ में लड़कियों के आने की इजाजत नहीं थी | इस वजह से टोलोटॉस हमेशा ही औरतों से दूर रहा | ऐसा माना जाता हैं कि उस पर्वत पर रहने वाले भिक्षुओं की ये मान्यता 10वीं सदी से थी कि पर्वत पर लड़कियां और घरेलु जानवर (गाय, भेड़) नहीं आ सकते थे | इस नियम के पीछे यह कारण तय करना था की माउंट एथोस के सभी मठों में रहने वाले भिक्षु जीवन भर ब्रह्मचार्य का पालन आसानी से कर सके जो की उनके लिए अति आवश्यक माना जाता था |

यह भी पढ़े 

Mihailo Tolotos Story

82 साल की उम्र में हुई मौत

जैसा की उस पर्वत पर लड़कियों का आना मना था | लेकिन फिर भी टोलोटॉस इस नियम को तोड़कर, लड़कियों से मिल सकता था | पर इसके बाद भी उसने सारी जिंदगी माउंट एथॉस पर रहना ही चुना | उसके मन में कभी भी अन्दर से यह इच्छा नहीं हुई की वह अपने मठ को छोड़कर बाहर की दुनिया देखे | वर्ष 1938 में उसकी मौत 82 साल की उम्र में हो गयी | पर मरते दम तक भी इस व्यक्ति ने आज तक कभी भी कोई लड़की को नहीं देखा था |

इसे माउंट एथोस पर रहने वाले सभी भिक्षुओं द्वारा खास अंतिम संस्कार के जरिए दफना दिया गया था | उनका मानता था कि वो दुनिया के एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने इस दुनिया इस ग्रह पर रहकर भी यह नहीं की आखिर महिला दिखती कैसी हैं | उसके मृत्यु के बाद टोलोटॉस की मौत पर कई अखबारों ने रिपोर्ट भी जारी की और इस बात का जिक्र किया की उसने आजतक कभी भी सिर्फ कोई लड़की ही नहीं देखि बल्कि इसके अलावे उसने गाड़ी, हवाईजहाज, या फिल्म भी नहीं देखी थी |

यह भी पढ़े 

सारांश 

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular