HomeSarkari YojanaRashtriya Puraskar Portal: भारत सरकार ने लांच किया राष्ट्रीय पुरष्कार पोर्टल, जाने...

Rashtriya Puraskar Portal: भारत सरकार ने लांच किया राष्ट्रीय पुरष्कार पोर्टल, जाने नॉमिनेशन की प्रक्रिया

Rashtriya Puraskar Portal: भारतीय नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छे पोर्टल की शुरुआत हुई है जिसका नाम Rashtriya Puraskar Portal है। इस पोर्टल के ऊपर अलग-अलग कार्यों में योगदान करने वाली भारतीय लोगों को अलग-अलग प्रकार के पुरस्कार दिए जाते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप उस कार्य के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस पोर्टल पर कुल 14 प्रकार के राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन कर सकते हैं जिसका लाभ आपको मिलने वाला है।

मैं आज आपको राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के बारे में इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाला हूं। मैं आपको बताऊंगा कि आप राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं। साथ ही बताऊंगा कि इसके उद्देश्य और नॉमिनेशन की प्रक्रिया क्या है। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

Rashtriya Puraskar Portal Kya Hai ?

भारत सरकार द्वारा लांच किया गया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों को एक ही मंच पर लेकर आया है। अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस पोर्टल के माध्यम से पुरस्कार दिया जा सकता है। इस पोर्टल पर आपको 14 प्रकार के पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोगों को मिलने वाले प्रोत्साहन पुरस्कारों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए और जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है। भारत का कोई भी नागरिक जिसने कोई विशेष कार्य किया है इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकता है।

Objectives of Rashtriya Puraskar Portal

भारत के अंदर अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों मंत्रालय और विभागों को कई प्रकार के पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की नॉमिनेशन की प्रक्रिया एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। अब सरकार ने इसमें पारदर्शिता को बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को लॉन्च कर दिया है ताकि सामान्य नागरिक की भागीदारी इसमें बढ़ सके और लोगों को मिल रहे पुरस्कार में पारदर्शिता आ सके। इसके लिए आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे हैं ऑनलाइन अपने पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Eligibility Criteria and Required Documents

अगर आप राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर लाभ लेना चाहते हैं तो आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। समय-समय पर अलग-अलग पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आप उस समय ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत पड़ने वाली है। इसके अलावा आपकी सामान्य जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

Read More –

How to Nominate on Rashtriya Puraskar Portal

अगर आप Rashtriya Puraskar Portal पर खुद का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं यह किसी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताई की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

Rashtriya Puraskar Portal

  • सबसे पहले आपको Rashtriya Puraskar Portal Official Website पर विजिट करना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको अलग-अलग प्रकार के आवाज के विकल्प नजर आएंगे।
  • आप जिस अवार्ड के लिए खुद को नॉमिनेट करना चाहते हैं आप उस पर क्लिक करें।

Rashtriya Puraskar Portal

  • उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको सबसे पहले अपना नया अकाउंट रजिस्टर करने के लिए Click Here to Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित जो भी जानकारी पूछी जा रही है आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • यहां पर आपको एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • उसके बाद आपको लोगिन पेज पर जाना है और अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना है।
  • लॉग इन करने के बाद आपकी नॉमिनेशन से संबंधित जो भी जानकारी आप से पूछी जा रही है आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपका नॉमिनेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

सारांश

मैंने आज आपको इस आर्टिकल में राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के बारे में जानकारी दी है। इस पोर्टल की मदद से आप अपने पुरस्कार के लिए घर बैठे हैं ऑनलाइन रजिस्टर अथवा नॉमिनेशन कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नियमित रूप से हमारे पोर्टल पर विजिट करते रहें।

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular