HomeSarkari YojanaKisan Suvidha App - किसानो के लिए स्मार्ट एप्प लांच

Kisan Suvidha App – किसानो के लिए स्मार्ट एप्प लांच

Kisan Suvidha App: केंद्र सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए कई प्रयत्न करती हैं और अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू करती है। लेकिन इन योजनाओं में किसान आवेदन करने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर विजिट करते हैं जिसकी वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियां आती है। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सुविधा ऐप को लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन कर के लाभ उठा सकते हैं।

अब किसानों को किसी भी प्रकार की योजना में आवेदन करने के लिए कहीं पर भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वह अपने घर बैठे किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। किसानों के लिए शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं को एक ही पोर्टल पर लॉन्च किया जाएगा जिससे किसानों को काफी मदद मिलेगी। यदि आप किसान सुविधा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

Kisan Suvidha App क्या है?

किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सुविधा पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इसके लिए सरकार ने किसान सुविधा ऐप भी जारी किया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने घर बैठे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे जैसे फसल की किस्में, मौसम की जानकारी या फिर फसल से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी।

इस ऐप का इस्तेमाल करके किसान अपनी खेती करने के तरीके को विकसित कर पाएंगे और अधिक लाभ कमा पाएंगे। किसान इस ऐप का उपयोग करके अपनी फसल को नष्ट होने से भी बचा सकते हैं। इस ऐप को कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने बनाया है। इस ऐप को जिला और ब्लॉक स्तर पर नियंत्रित किया जाएगा। यदि आप भी एक किसान हैं तो आप भी किसान सुविधा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके इसका लाभ उठा पाएंगे।

Overview of Kisan Suvidha App

योजना का नाम Kisan Suvidha App
आरम्भ की गई भारत सरकार द्वारा
वर्ष 2022 में
लाभार्थी देश भर के पात्र किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
लाभ ऐप/पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट kisansuvidha.gov.in

Kisan Suvidha App का उद्देश्य

देश के सभी किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने Kisan Suvidha App को शुरू किया है। किसान सुविधा ऐप के माध्यम से किसान अपने घर बैठे केवल मोबाइल फोन से ही खेती से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। किसान सुविधा ऐप का इस्तेमाल करके किसान अपनी खेती बाड़ी में सुधार कर पाएंगे जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

किसान सुविधा ऐप पर किसानों को मौसम से संबंधित जानकारी, सिंचाई की नई तकनीक, फसल की किस्में आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि किसान अपने खेतों में खेती करने के दौरान फसल से संबंधित कोई समस्या का सामना करते हैं तो इसका हल भी इस ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल करके देश के ज्यादा से ज्यादा किसान बेहतर तरीके से खेती कर पाएंगे और अपने जीवन स्तर में सुधार ला पाएंगे।

Read More –

Benefits and Features of Kisan Suvidha App

  • देश के सभी छोटे और बड़े किसान Kisan Suvidha App को डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • आपको बताना चाहेंगे कि किसान इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपयोग में रह सकते हैं।
  • किसान अपनी आवश्यकतानुसार भाषा का चयन करके मौसम से संबंधित जानकारी, बाजार मूल्य, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी की और फसल रोगों की पहचान आदि की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस ऐप के माध्यम से किसान अपने खेतों में नई तकनीक से खेती कर पाएंगे जिससे वे अपनी उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि कर सकेंगे।
  • देश के सभी किसान किसान सुविधा ऐप को बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • किसान सुविधा ऐप पर जो भी डाटा उपलब्ध होगा वह जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
  • इस ऐप के माध्यम से किसान आधुनिक तकनीक को विकसित करके सुचारू रूप से खेती कर पाएंगे और अपनी आय में वृद्धि कर पाएंगे।
  • यह ऐप किसानों के भविष्य को उज्जवल बनाने में मददगार साबित होगा।

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप Kisan Suvidha App पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Registration on Kisan Suvidha Portal?

किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • उसके बाद आपको इसका होमपेज नजर आ जाएगा।

Kisan Suvidha App

  • होम पेज पर आने के पश्चात आप Pm Kisan के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।

Kisan Suvidha App

  • इन ऑप्शन में आपको New Farmer Registration का ऑप्शन भी मिलेगा इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे तो आपको इसका New Farmer Registration Form दिख जाएगा।

Kisan Suvidha App

  • इस फॉर्म के अंदर आपसे जो जानकारी पूछी जा रही है वह सभी दर्ज करके आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके पश्चात आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो आपका किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Kisan Suvidha App के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। देश के किसान इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करके खेती के लिए आधुनिक तकनीक को अपना पाएंगे और अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। हमको उम्मीद है कि इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं जिसके लिए आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करें।

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular