HomeSarkari YojanaBharat Vs India : 'भारत' या 'इंडिया' की चर्चा के बीच Time...

Bharat Vs India : ‘भारत’ या ‘इंडिया’ की चर्चा के बीच Time मैगजीन ने लिखा- कुछ हिंदू राष्ट्रवादियों के कारण हो रहा विवाद

Controversy Over Bharat Vs India: जी20 समिट के दौरान भारत के राष्ट्रपति को डिनर के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र पर विवाद छिड़ गया हैं क्योकि इसमें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है | भारत शब्द इंडिया का हिंदी रूप हैं | इस उठे हुए मुद्दे को लेकर दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में जगह दी है | ‘भारत’ या ‘इंडिया’ की चर्चा के बीच टाइम मैगजीन ने लिखा है कि कुछ हिंदू राष्ट्रवादियों के कारण यह विवाद हो रहा है |

यह भी पढ़े

Bharat Vs India

मोहन भागवत के बयान के बाद हुआ बदलाव 

जी20 समिट के दौरान डिनर के लिए भेजे गए राष्ट्रपति के उस निमंत्रण पत्र में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ न कह के, ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ कहा गया है, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया हैं | टाइम मैगजीन ने इस मुद्दे को लेकर यह कहा हैं कि खबर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक संरक्षक, हिंदू राष्ट्रवादी संगठन ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) के प्रमुख मोहन भागवत के एक भाषण के दो दिन बाद आई है | जिसमे उन्होंने यह कहा था की अब हमारे देश को इंडिया की बजाय भारत शब्द के नाम से बुलाना चाहिए |

यह भी पढ़े

Bharat Vs India

भाजपा नेताओं ने भागवत के बयान का किया समर्थन 

मोहन भागवत ने अपने एक भाषण के दौरान यह कहा था की हम अपने देश क कभी कभी इंडिया के नाम से बोलते हैं ताकि जो अंग्रेजी बोलने वाले हैं वे इसे समज सके लेकिन हमे इसका इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए | अगर हम दुनिया में कही भी चले जाए तो हमारे देश का नाम भारत हैं और वही रहेगा | जिसके बाद से कई भाजपा नेताओं ने मोहन भागवत के इस बयान की सहराना की हैं लेकिन अभी बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गयी हैं कि सरकार औपचारिक नाम बदलने पर विचार कर रही है या नहीं |

इस विवाद पर वाशिंगटन, डी.सी. के विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन का कहना हैं की ‘हमने देखा है कि मोदी और भाजपा आधुनिक भारत को औपनिवेशिक अतीत से दूर करना चाहती है | इसलिए हमने उन सड़कों का भी नाम बदलने की प्रवृत्ति देखी है जिनके नाम औपनिवेशिक अतीत को संदर्भित करते हैं |

यह भी पढ़े

सारांश 

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular