Hartalika Teej 2023: पति की लंबी आयु या मनचाहे जीवनसाथी को पाने की मनोकामना को लेकर इसकी पूर्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है | हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को रखा जाता हैं | इस व्रत को सुहागन महिलाए और विवाह योग्य युवतियां रख सकती हैं | ऐसा कहा जाता हैं कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है |
जो महिलाये पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली हैं | उन महिलाओं को इस कठोर व्रत के नियमों के बारे में जानना बहुत ही आवश्यक हैं | यदि आप नियमपूर्वक इस व्रत को नहीं रखती हैं तो आपका व्रत निष्फल हो जाएगा | वर्ष 2023 में यह व्रत 18 सितंबर सोमवार के दिन हैं | आइये अब जानते हैं तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव जी से की हरतालिका तीज व्रत रखने का नियम क्या हैं |
यह भी पढ़े
- Post Office की शानदार स्कीम, मात्र 50 रुपये के निवेश पर मिलेंगे 35 लाख
- Birth Certificate Update: अक्टूबर से लागू हो जाएगा ये नियम, सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट से होंगे आधार से लेकर डीएल तक काम

हरतालिका तीज व्रत के महत्वपूर्ण नियम
1) हरतालिका तीज का व्रत निराहार और निर्जला रख कर किया जाता हैं | इस दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं नहीं किया जाता हैं, यहाँ तक की फल खाने की भी मनाही होती है | इस व्रत में करीब 24 घंटे तक निर्जला रहा जाता हैं, जिसके कारण इस व्रत को कठिन व्रत की श्रेणी में रखते हैं |
2) व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक क्रिया से मुक्त होकर महिलाए सरगी खाती हैं | इस सरगी में मिठाई, फल, सूखे मेवे आदि होते हैं | इसके अलावा आप चाय या पानी भी ग्रहण कर सकते हैं | व्रती को सरगी सूर्योदय से पूर्व खाना होता है उसके बाद सूर्योदय के साथ हरतालिका तीज का व्रत शुरू हो जाता है |
3) हरतालिका तीज के दिन पूजा में मिट्टी से बनी माता पार्वती और भगवान शिव जी की मूर्तियों की पूजा किया जाता हैं | इस मूर्तियों की स्थापना दोपहर में कर दिया जाता हैं और शाम में सूर्यास्त के साथ प्रदोष काल में पूजा प्रारंभ करते हैं | इसके अलावे माता पार्वती और शिवजी के अतिरिक्त इस दिन प्रथम पूज्य गणेश जी की भी पूजा होती है |
4) इस दिन पूजा के समय व्रती को दुल्हन की तरह तैयार होना चाहिए | इस दिन के समय व्रती को सोलह श्रृंगार और नए वस्त्र पहनने चाहिए क्योकि यह व्रत सुहाग के लिए और अखंड सौभाग्य का है | इसके साथ ही पूजा में माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं भी चदाया जाता हैं | माता पार्वती को पीला सिंदूर चढ़ाएं और स्वयं भी पीला सिंदूर लगाएं |
यह भी पढ़े
- एशिया कप 2023: आज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान मारने के लिए उतरेगा भारत, जमकर होगा शक्ति प्रदर्शन
- BPSC 67th Mains Result 2023: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इस तरह फटाफट करें चेक
5) इस दिन व्रती को हरतालिका तीज की कथा सुनना जरूरी होता है | कथा सुनने के बाद ही इसका महत्व पता चलता है और हरतालिका तीज व्रत का पुण्य प्राप्त होता है |
6) पूजा करने के बाद अपनी सास और बड़ी ननद के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया जाता हैं और उन्हें सुहाग सामग्री और अन्य उपहार भेंट किया जाता हैं | ये सभी खुश होकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देती हैं | जिनका विवाह नहीं हुआ हैं और वे व्रत करती हैं तो उन्हें माता पार्वती और शिव जी को प्रणाम करके मनचाहा जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद लेना चाहिए |
7) तीज के अगले दी यानी इस वर्ष 19 सितंबर को सूर्योदय के समय स्नान और पूजा करने के बाद दान करना वचाहिए | इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दक्षिणा दें | उसके बाद ही आप स्वयं पारण करके हरतालिका तीज व्रत को पूरा करें |
8) व्रत के दिन व्रती को दोपहर में सोना वर्जित है | अगर किसी को सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं हैं तो वे इस व्रत को न रखें क्योकि व्रत रखने से समस्या और गंभीर हो सकती है |
9) हरतालिका तीज पूजा के दौरान आपको माता पार्वती के मंत्र का जाप और चालीसा का भी पाठ कर सकती हैं | इसके अलावे शिव जी की चालीसा भी कर सकती हैं |
10) अगर आपको मंत्र जाब कठिन लगे तो आप माता पार्वती और शिव जी का आरती कर लें इसके अलावे आपको भगवान् गणेश जी का आरती भी पढना चाहिए |
यह भी पढ़े
- Ration Card New List: सरकार ने राशन कार्डधारकों पर दिखाई सख्ती, अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगा राशन का लाभ
- Shehnaaz Gill ने बताया किस तरह से बनी वह ग्लैमरस, लुक और फिटनेस से ढाती है कहर
- इसी महीने भारत आ रहा 50 MP फ्रंट कैमरा वाला Vivo का किलर फोन, लड़कियां ले सकेंगी खचाखच सेल्फी
- Crime news: जब मुख्तार अंसारी के ससुराल अचानक पहुंच गई पुलिस, तो क्या हुआ, जानें
- Prithvi Shaw : पृथ्वी शॉ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब क्रिकेट से रहना पड़ेगा दूर
- Plastic Surgery से खूबसूरत बनी ये एक्ट्रेस, होठ से लेकर दांत सबकुछ बदल डाला, आज है बड़ा नाम
सारांश
मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |
धन्यवाद !!!