HomeBollywood1928 to 2008 तक, 80 साल में एक ही फिल्म का 9...

1928 to 2008 तक, 80 साल में एक ही फिल्म का 9 बार बना रीमेक, दिलीप कुमार-शाहरुख खान की चमकी थी किस्मत

1928 to 2008 Blockbuster Movie Devdas : बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी फिल्म हैं, जिसे रीमेक करके एक से दो बार बनाया जा चूका हैं, लेकिन आपको एक बात जानकार हैरानी होगी कि एक ऐसी भी मूवी हैं बॉलीवुड में जिसे 9 बार अलग-अलग भाषाओं को अलग-अलग नाम से बनाया गया हैं | जबकि ऐसा कहा जाता हैं की इस फिल्म से प्रेरित 22 फिल्में बनी हैं |

इस फिल्म की नीव सबसे पहले करीब 95 साल पहले रखी गयी थी | पहली बार सन 1928 में इस फिल्म को बनाया गया था और आखिरी बार इस फिल्म को 2008 में बनाया गया था | इसमें सबसे गजब की बात यह हैं कि हर बार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं |इस फिल्म को 80 सालों में करीब 22 बार बनाई गयी हैं तथा यह फिल्म भारत के महान उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की रोमांटिक उपन्यास से प्रेरित किया गया हैं |

यह भी पढ़े 

1928 to 2008 Blockbuster Movie Devdas

यह फिल्म एक लव ट्रांयगल फिल्म थी अर्थात इस फिल्म में एक हीरो और दो हीरोइन हैं | तो चलिए हम आपको बताते हैं की इसमें अब तक कितने एक्टर और एक्ट्रेस भाग लिए हैं | इसमें शामिल नाम हैं- दिलीप कुमार, सुचित्रा सेन , वैजयंतीमाला ,शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, अभय देओल, माही गिल और कल्कि कोचलिन |

यहाँ हम आपको जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं उस फिल्म का नाम हैं “देवदास” | हाँ आप बिलकुल सही सोच रहे हैं क्योकि यह एक ऐसी फिल्म हैं, जिसको एक से दो बार नहीं बल्कि 9 बार रीमेक करके बनाया गया हैं | इस फिल्म का इतिहास काफी पुराना हैं | अगर हम हाल के मूवी की बात करें तो देवदास, पारो और चंद्रमुखी विरह प्रेम के बारे में बेहद बारिकी से इस फिल्म में बताया गया हैं |

इस देवदास फिल्म को सबसे पहले आज से करीब 95 साल पहले साल 1928 में बनाया गे था, जो की एक साइलेंट मूवी थी | इस फिल्म को डायरेक्टर नरेश मित्रा ने बनाया था जिसमे फानी बर्मा , तारकबाला, निहारबाला (Niharbala) ने काम किया था | उसके बाद सात साल बाद साल 1935 में पीसी बरुआ ने हिन्दी और बंगाली भाषा में इस फिल्म को बनाया हैं | यह पहली बोलती हुई देवदास फिल्म थी जिसमे केएल सहगल लीड एक्टर थे |

यह भी पढ़े 

1928 to 2008 Blockbuster Movie Devdas

उसके बाद 1953 में तेलुगू -तमिल मशहूर डायरेक्टर वेदान्तम राघावैया इसे तीसरी बार बनाए इसके बाद 1955 में बॉलीवुड डायरेक्टर बिमल रॉय ने इसे देवदास फिल्म को बनाया, जिसमे दिलीप कुमार, वैजयंती माला और सुचित्रा सेन की सिनप्रेमियों के दिमाग में अमिट छाप छोड़ी है | इसके बाद 1965 में इसे उर्दू में बनाया गया, इसके बाद बंगाली उत्तम कुमार ने भी इसे अपनी भाषा में 1979 में बनाया था | इसके बाद साल 2002 में दो बार देवदास को बनाया गया था, पहली बार बंगाली में बनाया गया |

इसी साल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय , माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ बनाया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी | इस फिल्म को आखिरी बार 2008 में बनया गया जिसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया | इन्होने इसका आधुनिक वर्जन बनाया और इस फिल्म का टाइटल बदलकर देव डी नाम दिया गया था | इस फिल्म में अभय देओल, माही गिल कल्कि कोचलिन जैसे सितारों ने काम किया और इस फिल्म को भी जनता का भरपूर प्यार मिला |

सारांश 

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular