HomeEducationMBA Kaise Kare: एमबीए क्या है? एमबीए कैसे करे, जाने इसकी पात्रता...

MBA Kaise Kare: एमबीए क्या है? एमबीए कैसे करे, जाने इसकी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

MBA Kaise Kare: नमस्कार दोस्तों यदि आप कोई अच्छा सा कोर्स करके अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम इस पोस्ट में एमबीए कोर्स के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। यदि आप यह कोर्स कंप्लीट कर लेते हैं तो इसके बाद आपको बहुत अच्छी सैलरी, बोनस, इंक्रीमेंट और अच्छी लेवल पर जॉब प्राप्त हो सकती है।

आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि MBA kya hota hai, mba ki full form kya hai, mba ke liye qualification kya chahiye, mba kitne saal ka hota hai, mba kaise kare, mba karne ke fayde kya hai आदि संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

MBA Full Form

आपको बताना चाहेंगे कि MBA ki Full Form Master of Business Administration होती है जिसे हिंदी में व्यवसाय प्रबंधन स्नातकोत्तर डिग्री कहते हैं। यह एक प्रकार की बिजनेस मास्टर डिग्री होती है जिसमें आपको बिजनेस करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। एमबीए का कोर्स कंप्लीट करके आप बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस मार्केटिंग और भी कई बिजनेस से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। एमबीए का कोर्स करने के बाद आप कोई सा भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं और उसके द्वारा अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

एमबीए का कोर्स किसी भी संकाय जैसे Science, Commerce, Arts के विद्यार्थी भी कंप्लीट कर सकते हैं। यदि आप एमबीए करने की सोच रहे हैं लेकिन इससे पहले आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है तो इस पोस्ट को ध्यान से और अंत तक पढ़े ताकि आप एमबीए कोर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर पाए।

MBA Ke Liye Qualification क्या चाहिए?

यदि आप एमबीए का कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ डिग्री का होना आवश्यक है। इसके बाद ही आप एमबीए डिग्री प्राप्त कर पाएंगे। एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के लिए शैक्षिक योग्यता की जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
  • स्नातक की परीक्षा में आपके कम से कम 50% अंक आने चाहिए और यदि आप किसी आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो आप 45% अंकों के साथ भी हैं एमबीए की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्नातक के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी भी एमबीए का कोर्स कर सकते हैं।
  • लेकिन आपको बता दें कि एमबीए का कोर्स करने के लिए आपको अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री एमबीए कॉलेज में जमा करवानी होगी।

MBA Ki Fees

यदि आप एमबीए करने की सोच रहे हैं तो आपके मन में इसकी फीस का सवाल जरूर आ रहा होगा। इसलिए आपको बता देगी अलग-अलग कॉलेजों में इस कोर्स की अलग-अलग फीस हो सकती है। एमबीए कोर्स करने की फीस ₹50000 से लेकर ₹250000 तक हो सकती है। लेकिन यह कॉलेज के ऊपर डिपेंड करती है। इसलिए आप किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले वहां की एमबीए की फीस की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।

MBA Karne ke Bad Kya Kare

एमबीए कोर्स के आपको अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। यदि आप एमबीए की डिग्री प्राप्त कर लेते हैं तो आप किसी भी कंपनी में प्रबंध के स्तर की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आपको मैनेजर की जॉब प्राप्त करने में भी आसानी होती है।

एमबीए कोर्स करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और अपने भविष्य को बना सकते हैं। आजकल के युवा एमबीए कोर्स करने में बहुत रुचि रखते हैं क्योंकि यह कोर्स करियर बनाने का बहुत अच्छा विकल्प है।

MBA Kaise Kare

  • जैसा कि आपको बताया गया है कि एमबीए कोर्स करने के लिए आपके ग्रेजुएशन की डिग्री में 50% अंक होने चाहिए।
  • इसके बाद आपको एमबीए कोर्स के लिए एक एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है जो Car Entrance Exam होता है।
  • एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद आपको एमबीए करने के लिए सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है।
  • इसके अलावा आप निजी कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम के बिना भी एमबीए कोर्स कर सकते हैं।
  • हमारे देश में बहुत से ऐसे बड़े-बड़े कॉलेज है जहां पर बिना एंट्रेंस एग्जाम के विद्यार्थियों को एमबीए के लिए एडमिशन दिया जाता है।

MBA Kitne Saal ka Course Hota hai?

एमबीएस 2 साल का कोर्स होता है जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। 2 साल के प्रत्येक 6 महीने में एक सेमेस्टर कंप्लीट करके उसकी एग्जाम पास करनी होती है।

एमबीए के सेमेस्टर में आपको इस बात की पूरी जानकारी प्रदान कर दी जाती है कि आप किस प्रकार से बिजनेस को चला सकते हैं और उसे सफल बना सकते हैं। इस कोर्स को कंप्लीट करके आप किसी भी बड़ी से बड़ी कंपनी में भी आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते हैं और अपने सपने साकार कर सकते हैं।

MBA Course Details

एमबीए कोर्स में करियर बनाने के बहुत से विकल्प होते हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी विकल्प का चुनाव करके उसके बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं और उस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। एमबीए के कोर्स की लिस्ट आपको नीचे दी जा रही है।

  • मार्केटिंग
  • फाइनेंस
  • इंटरनेशनल बिजनेस
  • हेल्थ केयर मैनेजमेंट
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • सप्लाई चैन मैनेजमेंट आदि

Benefits of MBA Course

  • एमबीए की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद आप किसी भी बड़ी कंपनी में बड़ी पोस्ट पर जॉब या फिर मैनेजर की जॉब प्राप्त कर सकते हैं।
  • एमबीए का कोर्स करने के बाद आपको नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है क्योंकि आपको बहुत जल्द नौकरी मिल जाती हैं।
  • एमबीए का कोर्स कर लेने के बाद आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और उसे बड़े लेवल पर ले जा सकते हैं।
  • इस डिग्री में आपको करियर बनाने के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होते हैं।
  • एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद आपको कहीं पर भी बहुत अच्छी सैलरी मिल सकती है।
  • यदि आपने एमबीए की डिग्री प्राप्त कर ली है तो आप पीएचडी करके टीचिंग भी कर सकते हैं।

MBA ke liye College me Admission Kaise Le?

आपको बता दें कि एमबीए का कोर्स करने से पहले आपको एक एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा उसके बाद आप सरकारी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। यदि आप एंट्रेंस एग्जाम पास नहीं करते हैं तो आपको सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा।

आप बिना एंट्रेंस एग्जाम पास किए भी एमबीए कर सकते हैं। इसके लिए आपको निजी कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। एमबीए करने के लिए आपके स्नातक में 50% अंक आने चाहिए।

Read Also-

WhatsApp's Group
Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular