HomeEducationSainik School Admission 2023: सैनिक स्कूल में कैसे मिलेगा आपके बच्चे को...

Sainik School Admission 2023: सैनिक स्कूल में कैसे मिलेगा आपके बच्चे को एडमिशन, जाने फुल डिटेल

Sainik School: नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में सैनिक स्कूल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। आपको बताना चाहेंगे कि हमारे देश में सैनिक स्कूलों को रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को भारतीय सेना के लिए सैनिक या अफसर की ट्रेनिंग दी जाती है जो आगे चलकर भारतीय सेना में अपना योगदान देते हैं। सैनिक स्कूलों में बच्चों को भारतीय सेना की तरफ प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें बेहतरीन सैनिक की बनाया जाता है।

Sainik School Admission 2023

सैनिक स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए प्रत्येक वर्ष परीक्षा होती है जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के बच्चों को एडमिशन दिया जाता है। यदि आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में भेजना चाहते हैं तो इस इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Sainik School का उद्देश्य

Sainik school का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों में नेतृत्व की भावना पैदा करना है। देश के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे Sainik school में जाकर भारतीय सेना के ऑफिसर के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। छात्रों को कैरियर बनाने के लिए सैनिक स्कूलों की शुरुआत की गई है। सैनिक स्कूलों में बच्चों को बहुत अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है ताकि पर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर सके।

आपको बता दें कि Sainik School में बच्चे किसी और बातों पर ध्यान ना देकर केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हैं और सशस्त्र बलों और दूसरे प्रसिद्ध सैन्य सेवाओं के अधिकारी के रूप में चयन होने की कोशिश करते हैं। देश के बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से National Defence Academy के लिए तैयार करना ही सैनिक स्कूलों का उद्देश्य है।

Sainik School

सैनिक स्कूलों में लड़कियां भी ले सकती है एडमिशन

आपको बताना चाहेंगे कि पहले Sainik School में केवल लड़कों को ही एडमिशन दिया जाता था। लेकिन अब 2019 में इसमें बदलाव करते हुए लड़कियों के लिए भी एक परीक्षा रखी गई है। लेकिन इसके बाद भी लड़कियों का आवासीय प्रबंधन सही से नहीं होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। फिर इसके बाद वर्ष 2020-21 में लड़कियों के लिए भी उचित आवासी प्रबंधन कर दिए गए जिसके बाद अब लड़कियां भी सैनिक स्कूलों में एडमिशन ले सकती है और अपना करियर बना सकती हैं।

सैनिक स्कूल पूरी तरह से इंग्लिश मीडियम और आवासीय स्कूल होते हैं जिनमें सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबंधित पढ़ाई की जाती है।

Eligibility of Sainik School Addmission

सैनिक स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।

  • सैनिक स्कूलों में केवल कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थी ही एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए भी आयु सीमा निर्धारित की गई है।
  • सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए छात्र पांचवी कक्षा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए और उसकी आयु 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।
  • इसके अलावा नवी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए छात्र आठवीं कक्षा सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल से उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए और उसकी आयु 13 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने से पहले विद्यार्थियों को निर्धारित की गई परीक्षा को पास करना होता है।

Read More –

Sainik School में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

कक्षा 6 के लिए

विषय गणित/Math
कुल प्रश्न 50
कुल मार्क्स 150

विषय सामान्य ज्ञान/GK
कुल प्रश्न 25

कुल मार्क्स 50

विषय भाषा/Language
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

विषय बुद्धि/Intelligence
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

कक्षा 9 के लिए

विषय गणित/Math
कुल प्रश्न 50
कुल मार्क्स 200

विषय भाषा/Language
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

विषय बुद्धि/Intelligence
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

विषय विज्ञान/Science
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

विषय सामाजिक अध्यन /Social Studies
कुल प्रश्न 25
कुल मार्क्स 50

कुल प्रश्न /Total Questions 150
कुल अंक/Total Marks 400

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल में Sainik School से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी जिसके लिए इसे लाइक। शेयर और कमेंट जरुर करें।

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular