HomeHealthHealth Tips - रोटी को सेकने का सही तरीका जाने, नहीं तो...

Health Tips – रोटी को सेकने का सही तरीका जाने, नहीं तो हो सकता है भारी नुक़सान

Health Tips: हमारे देश में अधिकतर लोग खाने में रोटी ज्यादा पसंद करते हैं। रोटी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होती है। लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि आजकल रोटी को तवे पर नहीं सेका जाता है उसे डायरेक्ट ही गैस की आंच पर सेका जाता है। आपको बता दे कि गैस की आंच पर सेकी गई रोटी हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है। गैस की आंच पर सेकी गई रोटी में से हानिकारक एयर पोल्यूटेंट निकलते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

अच्छी और पौष्टिक रोटी बनाने के लिए उसे तवे पर ही घुमा कर सेकना चाहिए। तवे पर सेकी गई रोटी से हमारा स्वास्थ्य हेल्थी और स्वस्थ रहता है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि गैस की आंच पर सेकी गई रोटी के कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

सांस की बीमारी का खतरा

यदि आप रोटी को गैस की डायरेक्ट आंच पर सेकते हैं तो इससे आपको सांस से संबंधित बीमारी होने का खतरा बन सकता है। क्योंकि गैस की आंच पर रोटी सेकने से उस में कार्बन मोनो ऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड उत्पन्न हो जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं और यह हमारी बॉडी में साँस से संबंधित बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं।

Health Tips

दिल संबंधी बीमारियां

गैस की आंच पर सेकी गई रोटी का सेवन करने से दिल से संबंधी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। जब हम गैस की आंच पर डायरेक्ट रोटी सकते हैं तो चूल्हे के कुछ बारीक कण रोटी के अंदर चले जाते हैं जो हमारे शरीर में अनेक बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए गैस की आंच पर सेकी गई रोटी खाने से दिल संबंधी बीमारी हो सकती है।

Read More –

उल्टी की समस्या

जब हम गैस की आंच पर सीधे रोटी सकते हैं तो उसमें हानिकारक गैस भर जाती है जिसे खाने के बाद उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। गैस की आंच पर सेकी गई रोटी खाने से आपका पेट भी सही नहीं रहता है जिसके कारण कभी-कभी उल्टी भी हो जाती है।

कैंसर का खतरा

गैस की आंच पर रोटी सेकने से उसमें जहरीली गैस भर जाती है जिसका सेवन करने से कैंसर का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि इस बात पर कुछ रिसर्च किया जा रहा है।

रोटी को सेकने का सही तरीका

आपको बताना चाहेंगे कि जब आप रोटी सेकने जाए तो रोटी को तवे पर घुमा घुमा कर सेके। इसके अलावा आप रोटी को सीखने के लिए एक कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करके रोटी को घुमा सकते हैं जिससे आप की रोटी अच्छी तरह से फूल जाए और चारों तरफ से सिक जाये।

यह भी जाने: वजन कम करने के लिए कितनी रोटी खाना चाहिए चली जानते हैं

वजन कम करने के लिए आपको कितनी रोटी खाना चाहिए इसके लिए आपको एक लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत होती है। जब आप वजन कम करने का प्रयास करते हैं तब आपको ज्यादा से ज्यादा और जो का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखिए कि वजन कम करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप भोजन का सेवन बहुत ही ज्यादा कम कर दें इससे आपको काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिल सकता है।

एक सामान्य रोटी एक छोटी चपाती में मिनिमम 81कैलोरी पाया जाता है। यानी कि 2 चपाती में आप 160 कैलोरी प्राप्त कर लेंगे कैलोरी सिर्फ रोटी से ही नहीं बल्कि सब्जियां और अन्य चीजों से भी प्राप्त की जा सकती है। लेकिन यहां पर सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है कि वजन कम करने के लिए कितनी रोटी खाना चाहिए। ज्यादातर विशेषज्ञ वजन कम करने वालों को 1 दिन में चार रोटी खाने की सलाह देते हैं।

वजन कम करने के लिए किस प्रकार की रोटी का सेवन करें?

हर भारतीय अपने घरों में विभिन्न प्रकार की रोटियों का सेवन करता है जिसने गेहूं, ज्वार, ,बाजरा, रागी जैसे अनाज शामिल होते है। भारत में मुख्य रूप से गेहूं की रोटी का सेवन सबसे अधिक किया जाता है लेकिन इसके बावजूद बाजरे की रोटी को सबसे अधिक पोष्टिक माना जाता है। विशेषज्ञ भी एक अच्छी सेहत के लिए बाजरे की रोटी का सेवन करने की राय देते हैं।

बाजरे में फाइबर काफी अधिक पाया जाता है जो कि आप की पाचन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है इसके अलावा आप चावल, दही और हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।

अपने आहार में रोटी शामिल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जान ले

कई बार ऐसा होता है कि लोग वजन कम करने के लिए अपने आहार से रोटियों को पूरी तरह से हटा देते हैं जो कि बिल्कुल भी नहीं है। रोटी जटिल कार्बोहाइड्रेट का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। वजन कम करने के लिए भोजन का सेवन कम करना एक अच्छा तरीका नहीं है इससे आप और अधिक कमजोर हो जाएंगे चर्बी कम करने के लिए आपको सबसे पहले जंक फूड को अवॉइड करना है इसके अलावा योगा और व्यायाम वजन कम करने का एक अच्छा तरीका है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बाजरे की रोटी का सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए कितनी रोटी खाना चाहिए

जब भी आप वजन कम करने की कोशिश करते हैं तब आपको कैलोरी का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि हमने बताया रोटी केलोरी बढ़ाने का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। आपको उतनी ही रोटी का सेवन करना है जितने कैलोरी आपके शरीर के लिए जरूरी है इसके लिए आप एक्सपर्ट से राय ले सकते हैं या कैलोरी को कैलकुलेट करके पता लगा सकते हैं। रोटी के अंदर प्रोटीन और फाइबर होता है जो कि आपके शरीर के लिए काफी आवश्यक है। अगर आप जिम जाते हैं तब आप अपने ट्रेनर से इस विषय में चर्चा कर सकते हैं और उनसे एक कैलोरी चार्ट बनवा सकते हैं।

सारांश

आज हमने आपको इस पोस्ट में रोटी को गैस की आंच पर सेकने के कुछ दुष्परिणाम बताएं हैं। इसके अलावा हमने आपको सही तरीके से रोटी सेकने का तरीका भी बताया है। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए फायदेमंद होगी जिसके लिए इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular