HomeToday NewsVande Bharat Express: पटना-रांची के बाद इन दो जगह से दौड़ेगी वंदे...

Vande Bharat Express: पटना-रांची के बाद इन दो जगह से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए सर्वे के आदेश; जाने डीटेल्स

Vande Bharat Express: दोस्तों, जैसा की आप सभी को पता हैं की केंद्र सरकार हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रही हैं ऐसे में बिहार की राजधानी पटना से लेकर झारखण्ड की राजधानी रांची के बीच चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस की आपार सफलता के बाद एक और वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात आने वाली है जिसे लेकर भारतीय दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन के द्वारा सर्वे के आदेश जारी कर दिए गए है।

 

बहुत जल्द नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात | Vande Bharat Express

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की झारखण्ड में चलने वाले वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक और वन्दे भारत ट्रेन जुड़ सकती हैं जिसके माध्यम से रेल मंत्रालय के तरफ से रांची से बनारस और टाटा से बनारस तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत बहुत जल्द कर सकती है। इंडियन रेलवे के वरिष्ट अधिकारी की मीडिया के बीच हुई बात चित में यह जानकारी दी गयी हैं की दक्षिण पूर्व रेल जोन में रांची से बनारस और टाटानगर से बनारस तक वंदे भारत चलाने की योजना बनाई है,जिसका सर्वे करने का आदेश रेलवे के द्वारा जारी किया जा चुका है।

दक्षिण पूर्व रेल जोन के द्वारा केंद्र सरकार ने 15 दिन में सर्वे की रिपोर्ट मांगी गयी हैं जिसके बाद ट्रेन की परिचालन पर बहुत बड़ा फैसला आने वाली हैं | अगर देखा जाए तो अभी वाराणसी से लेकर रांची के लिए केवल 2 ही ट्रेन चलती हैं | इसके मुताबिक़ पहले रांची से बनारस इंटरसिटी और दूसरा संबलपुर बनारस एक्सप्रेस है इसके अलावा एक और ट्रेन जिसका नाम एलएनटी एक्सप्रेस है यह सप्ताह में केवल एक दिन चलाई जाती है।

Vande Bharat Express

ऐसा इसीलिए कहा गया हैं की आमतौर पर यह देखा गया हैं की रांची से वाराणसी के लिए जितने भी ट्रेन चलती हैं सभी ट्रेन लगभग फुल ही रहती हैं जिसके कारण ट्रेन की टिकट आसानी से नहीं मिल पाता हैं | इसी को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

दुर्गा पूजा से पहले हरी झंडी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा हैं की दुर्गा पूजा से पहले रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1390 से लेकर ₹2600 के बीच हो सकता है।

अगर किराया की बात की जाएँ तो एसी चेयर कार का किराया 1390 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1400 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2600 रेलवे के द्वारा तय किया जा सकता है। इसीलिए ऐसा उम्मीद लगाया जा रहा हैं की वन्दे भारत चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी हैं और बहुत ही जल्द देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।

Read More 

सारांश 

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जनकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

WhatsApp's Group Join Now
Telegram Group  Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular